24x7 इन पर गर्व हैं

दोस्तो,मुझे आज इस पोस्ट को लिखते हुए बडा गर्व महसूस हो रहा हैं। कि जीवन तो सभी चलाते हैं। सरकारी हो या गैर सरकारी,प्राइवेट सभी अपने जीवन को चलाने के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते हैं। सरकारी विभाग जो कि बना ही हैं जनता की व्यवस्था के लिए।
   लेकिन सरकार के दो विभाग ऐसे हैं जिन पर हमें नाज हैं। जिसके दम पर हम महफूज हैं। तीज त्योहार हो या कोई विशेष दिन रात हो या दिन वर्षा  हो या गर्मी,बाढ़ हो या आग। ये दो विभाग 24×7 अर्थात 24 घंटे अपनी सेवाएं देते हैं और वो भी बिना कुछ कहे। अपने परिवार से दूर और जब बाकी अपने परिवारो के साथ तीज और त्योहार मानते हैं तब ये हमारी रक्षा में खड़े रहते हैं। और वो देश के दो पुत्र हैं सेना और पुलिस।
सेना और पुलिस ही वो देश के दो जांबाज पुत्र हैं  जिन पर देश को फक्र हैं। मैं कोई बड़ा  लेखक तो नही लेकिन फिर भी अपनी के लेखनी से इनको सदा नमन करता हूँ। मैं इनको ही देश के सच्चे पुत्र कहूंगा।




हम देश के इन दो पुत्रों के सदैव इज्जत करते हैं। आर्मी और पुलिस की वर्दी को सदैव सैलूट। हमे इनपर गर्व हैं।

लेखक 
 मोती सिंह राठौड़,जोइन्तरा

Comments

Popular posts from this blog

आपका स्वागत हैं!

Nathu Singh Rathore ek Shooter